vande bharat express tragedy acc

रील बनाने का जुनून बना काल वंदे भारत की चपेट में आने से यूपी के दो युवकों की मौत

बड़ी ख़बरें

राजकोट। गुजरात के राजकोट में सोशल मीडिया के लिए रील और सेल्फी बनाने का जानलेवा शौक एक बड़े हादसे में तब्दील हो गया। भक्तिनगर और रिबडा रेलवे स्टेशन के बीच मालधारी रेलवे फाटक के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक रेलवे ट्रैक के बेहद करीब खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *