बुसी-सेंट-जॉर्जेस पेरिस । फ्रांस के बुसी-सेंट-जॉर्जेस में बीएपीएस स्वामीनारायण हिंदू मंदिर के निर्माण के लिए भारत से पहली बार हाथ से तराशे गए पत्थर यहां पहुंचे। फ्रांस का यह पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर होगा। यह मंदिर सदियों पुरानी भारतीय शिल्पकला वास्तुकला और आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत उदाहरण बनेगा। इन पत्थरों को भारत के कुशल कारीगरों ने पारंपरिक तकनीकों से तैयार किया है जिनमें बारीक नक्काशी सांस्कृतिक प्रतीक और आध्यात्मिक भावनाएं समाहित हैं।


