cricket medium 1559 8

बीसीसीआई ने टी20 विश्वकप के पहले अभ्यास मैचों के लिए भारत ए टीम घोषित की

खेल 3

आयुष बडोनी करेंगे कप्तानी तिलक भी शामिल
मुम्बई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी20 विश्वकप से पहले होने वाले अभ्यास मैच के लिए भारत ए टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कप्तानी युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी को सौंपी गयी है। वहीं सर्जरी के बाद फिट हुए बल्लेबाज तिलक वर्मा को को भी टीम में शामिल किया गया है। टी20 विश्वकप 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। इससे पहले अभ्यास मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय ए टीम दो अभ्यास मैच खेलेगी। पहला अभ्यास मैच अमेरिका और दूसरा नामीबिया के खिलाफ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *