696f5a0045035 donald trump nare

पीस ऑफ बोर्ड की बैठक में शामिल नहीं होगा भारत ट्रंप को लगेगा झटका

भारत

भारत सबसे पहले बैठक में पहुंचने वाले देशों में शुमार नहीं होना चाहता
नई दिल्ली। अमेरिका के साथ भारत ने ट्रेड डील की है। इसके साथ ही अब तक 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ कम होकर 18 फीसदी पर आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद इसका ऐलान किया था। इसके बाद से माना जा रहा है कि भारत और अमेरिका के संबंध सुधर गए हैं लेकिन भारत ने ट्रंप को गाजा पीस प्लान पर करारा झटका देने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक भारत ने 19 फरवरी को होने वाली इस बैठक से दूर रहने का फैसला लिया है। गाजा पीस बोर्ड की पहली बैठक 19 फरवरी को होना है। ट्रंप की ओर से शुरू किए गए बोर्ड ऑफ पीस का यह पहला जुटान है जिसमें कई देशों के पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *