बड़े देशों तक अपने एनर्जी सोर्स पहुंचाने अमेरिका उनके रास्तों पर कंट्रोल चाहता है: रुस
मास्को। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक इंटरव्यू में अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत और दूसरे पार्टनर्स को रूस से तेल खरीदने से रोकने की कोशिशें हो रही हैं। रूस के विदेश मंत्री ने पिछले साल अलास्का में हुई शांति वार्ता जैसे कई मामलों पर भी बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वॉशिंगटन ने टैरिफ बैन और सीधे रोक जैसे जबरदस्ती वाले तरीकों का इस्तेमाल करते हुए आर्थिक दबदबा बनाने का लक्ष्य रखा है।


