11A 131 780x470 1

केन्या में दशकों से सूखे की मार, 20 लाख से ज्यादा लोग भुखमरी का शिकार

विश्व 2

मंडेरा में स्थिति “चेतावनी” स्तर पर बच्चे कुपोषित तो पशुओं की हो रही मौत
नैरोबी। पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या पिछले कई दशकों के भीषण सूखे का सामना कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र और कई राहत संगठनों द्वारा जारी रिपोर्टों के मुताबिक देश के उत्तर-पूर्वी इलाकों में सूखे की स्थिति बहुत ही भयावह है जिससे 20 लाख से ज्यादा लोग भुखमरी का शिकार हैं। केन्या के राष्ट्रीय सूखा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक देश के करीब 10 जिले इस समय सूखे से जूझ रहे हैं। सोमालिया से सटे केन्या के उत्तर-पूर्वी मंडेरा जिले में स्थिति “चेतावनी” स्तर पर पहुंच गई है। इसका मतलब है कि पानी की गंभीर कमी के कारण पशुओं की मौत हो रही है और बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *