images 14

भारतीय बल्ले विश्वस्तरीय, उनको लेकर मेरे बयान को गलत समझा गया राजपक्षा

खेल

कोलंबो। श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षा ने भारतीय खिलाड़ियों के बल्ले को लेकर दिये गये अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि उनकी बात का गलत अर्थ निकाला गया है। वह तो भारतीय क्रिकेट और उनके खेल से जुड़े साजो सामान की की प्रशंसा ही कर रहे थे। इससे पहले राजपक्षा ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के बैट इसने अच्छे दिखते है जैसे की वे मोडिफाइड हों। ऐसा लगता है उनपर रबड़ की एक परत लगी हुई है और सबसे खास बात ये है कि कोई अन्य इन बल्लों को नहीं खरीद सकता है। श्रीलंकाई क्रिकेटर की इस टिप्पणी को बैट-टैंपरिंग के रूप में लिय गया। ये भी कहा गय कि वह भारतीय बल्लेबाजों के बल्लों पर सवाल उठाल रहे हैं। उनपर मानकों से हटकर अगल बल्ला इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं। इसी विवाद को लेकर अब राजपक्षा ने कहा है कि उनकी बात को गलत समझा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *