वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान देकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। नॉर्थ कैरोलाइना के फोर्ट ब्रैग में अमेरिकी सैनिकों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि ईरान की वर्तमान स्थिति को देखते हुए वहां सत्ता परिवर्तन ही सबसे प्रभावी और अच्छा कदम साबित होगा। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी रक्षा विभाग तेहरान के विरुद्ध विभिन्न सैन्य विकल्पों और रणनीतियों पर गंभीरता से मंथन कर रहा है।


