नई दिल्ली। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारतीय टीम को है कि रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले में कुछ बदलावों के साथ उतरना चाहिये। गावस्कर के अनुसार टीम को इस मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल करना चाहिये। गावस्कर के अनुसार कोलंबो में स्पिनरों को सहायता मिलती है और ऐसे में कुलदीप प्रभावी होंगे। वहीं अर्शदीप लय में नहीं दिखते। नामीबिया के खिताफ मैच में भी उन्होंने काफी रन दिये थे। गावस्कर ने कहा श्रीलंका की पिचें स्पिनरों के लिए सहायक हैं इसलिए टीम को तीन स्पिनरों के साथ उतरना चाहिये।


