मुंबई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन चार दिन के भारत दौरे पर आएंगे। वे मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इस वीवीआईपी दौरे को देखते हुए सोमवार को मुंबई शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं आज दिनांक 17 फरवरी को वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रैफिक में बड़े बदलाव किए गए हैं। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के पुलिस उपायुक्त अजीत बोरहाड़े ने इस संदर्भ में एक सर्कुलर जारी किया है। इसके मुताबिक आज मंगलवार को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक वकोला फ्लाईओवर से दहिसर टोल प्लाजा तक भारी गाड़ियों को एंट्री नहीं करने दी जाएगी। हालांकि दोनों तरफ का ट्रैफिक नॉर्मल गाड़ियों के लिए खुला रहेगा लेकिन सुरक्षा की वजह से कुछ जगहों पर स्पीड धीमी होने की संभावना है।


