fireworks

चीन में लूनर न्यू ईयर से पहले मातम छाया पटाखों की दुकान में विस्फोट से 8 की मौत

विश्व 2

बीजिंग। लूनर न्यू ईयर से ठीक पहले पूर्वी चीन में पटाखों की एक दुकान में हुए भीषण विस्फोट और आगजनी में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा रविवार दोपहर जिआंगसू प्रांत के डोंगहाई काउंटी के एक गांव में हुआ।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक निवासी ने दुकान के पास गलत तरीके से पटाखे जला दिए, जिससे आग भड़क उठी और कुछ ही पलों में तेज विस्फोट हो गया। दुकान में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पटाखे रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। दमकल और आपातकालीन सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था। इस हादसे के कारण लूनर न्यू ईयर की खुशियां मातम में बदल गईं। सरकारी बयान में स्पष्ट किया गया है कि दुकान के आसपास पटाखे जलाना प्रतिबंधित था। अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *