वॉशिंगटन। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध की आशंकाओं के बीच अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर दूसरे दौर की निर्णायक वार्ता मंगलवार से जिनेवा में शुरू होने जा रही है। ओमान की मध्यस्थता में होने वाली इस बातचीत का प्राथमिक उद्देश्य किसी भी संभावित सैन्य टकराव को टालना है। हालांकि कूटनीतिक मेज पर बैठने से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त चेतावनियों और इजरायल को दिए गए वादे ने इस बातचीत के माहौल को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।


