698c76a17f10c abhishek sharma 11

अभिषेक शर्मा के जोशीले वीडियो ने बढ़ाया टीम का उत्साह

खेल 3

अहमदाबाद। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 22 फरवरी को अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होगा और इसके पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का एक जोशीला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक शर्मा टीम हडल में आगे आकर छोटा लेकिन उत्साहवर्धक भाषण दे रहे हैं। उन्होंने अपने भाषण का अंत “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के नारे के साथ किया जिससे पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ ने जोरदार उत्साह दिखाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इस हडल में मौजूद थे और टीम को अभिषेक के जोश से प्रेरित होते देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *