मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की धर्म पत्नी और प्लेबैक सिंगर अम्रता फडनवीस आजकल अपने नए भक्ति गीत शंभू रे को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज हुए इस गीत ने कुछ ही समय में दर्शकों के बीच खास जगह बना ली है। इस गीत को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। अब तक इस गाने को 9 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। संगीत प्रेमियों के बीच बढ़ती लोकप्रियता के बीच अमृता फडणवीस ने अपने संगीत सफर, जुनून और अभिनय को लेकर अपनी स्पष्ट राय साझा की। जब उनसे पूछा गया कि मनोरंजन जगत से नजदीकी जुड़ाव होने के बावजूद क्या उन्होंने कभी फिल्मों में अभिनय करने के बारे में सोचा है, तो उन्होंने साफ कहा कि यह रास्ता उनके लिए नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें कई बार फिल्मों में काम करने के ऑफर मिले, लेकिन हर बार उन्होंने विनम्रता से इन प्रस्तावों को ठुकरा दिया।


