मुंबई। अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक: एक फैयरी टेल फार ग्रोन-अप्स का पहला टीज़र रिलीज़ हो गया। फिल्म का यह टीज़र एक स्याह, भारी और रहस्यमयी माहौल पर केंद्रित है, जो सत्ता, हिंसा और महत्वाकांक्षा से भरी दुनिया का दरवाज़ा खोलता है। समुद्र किनारे बसे इलाके की पृष्ठभूमि इसमें सड़न और सपनों के टकराव को उभारती है, जिससे फिल्म का टोन और भी प्रभावी हो जाता है।


