दिल्ली में बैठकर बटन दबाते ही दुश्मन के अंडरग्राउंड बंकर हो जाएंगे तबाह
नई दिल्ली। मॉडर्न एज वॉर में मिसाइल की भूमिका काफी अहम है। आज दुनिया के कई देशों के पास ऐसी कई मिसाइल्सम हैं, जो सैकडों टन विस्फोाटक लेकर हजारों किलोमीटर तक टारगेट पर अटैक कर सकती हैं। इन्हेंं इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल यानी आईसीबीएम कहा जाता है। भारत ने अग्नि सीरीज के तहत इस तरह की मिसाइल डेवलप की है। अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल न्यू क्लियर वेपन ले जाने में सक्षम है। भारतीय डिफेंस साइंटिस्टी ऐसी मिसाइल डेवलप करने में जुटे हैं, जिसका इस्तेेमाल बंकर बस्टभर की तरह किया जा सके।


