जनरल केन की युद्ध के खिलाफ चेतावनी को ट्रंप ने बताया झूठी खबर
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि जनरल डेनियल केन ने ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है और अगर कोई सैन्य संघर्ष होता है, तो जीत अमेरिका की ही होगी। अपने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने इन खबरों को 100 फीसदी गलत बताया है। उन्होंने कहा कि जनरल डेनियल केन अन्य लोगों की तरह युद्ध नहीं चाहते हैं लेकिन अगर सैन्य स्तर पर ईरान के खिलाफ जाने का फैसला लिया जाता है तो जनरल केन का मानना है कि इस युद्ध को आसानी से जीता जा सकता है। ट्रंप ने कहा कि जनरल डेनियल केन को राजिन भी कहा जाता है।


