Zimbabwe West Indies T20 WCup Cr scaled

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच हुए सुपर-आठ मैच में बना सबसे अधिक छक्के का रिकार्ड

खेल 3

मुंबई । यहां वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच हुए सुपर-8 मैच में सबसे अधिक छक्के लगाये जाने का रिकार्ड बना है। इस मैच में दोनो ही टीमों के बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी की। जिम्बाब्वे की टीम को हालांकि इस मैच में 100 से ज्यादा रनों से हार झेलनी पड़ी। इस मैच में दोनो ही टीमों ने मिलकर 31 छक्के मारे और से एक नया रिकार्ड है। ये पहली बार है जब किसी टी20 मैच में इतने छक्के लगे हैं। इससे पहले सबसे अधिक 30 छक्के का रिकार्ड है साल 2014 में नीदरलैंड और आयरलैंड की टीमों के बीच सिलहट में बना था। वेस्टइंडीज ने इस बार जिम्बाब्वे से मुकाबले मे संयुक्त रूप से एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 19 छक्के अकेले वेस्टइंडीज की टीम ने लगाये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *