Two men facing each other indoors. लंबे इंतजार के बाद रजनीकांत और कमल हासन लौट रहे पर्दे पर

लंबे इंतजार के बाद रजनीकांत और कमल हासन लौट रहे पर्दे पर

मनोरंजन 3

मुंबई। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दो महान सितारे रजनीकांत और कमल हासन लंबे इंतजार के बाद एक साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। दोनों सितारों की अपकमिंग फिल्म केएचएक्सआरके का प्रोमो रिलीज हो चुका है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस प्रोमो को देखकर दर्शक कह रहे हैं कि इन दोनों का स्वैग देखकर बॉलीवुड के शाहरुख-सलमान की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी फीकी पड़ जाएगी। इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्देशन कर रहे हैं फेमस फिल्ममेकर नेल्सन दिलीप कुमार जबकि म्यूजिक कंपोजिंग का जिम्मा अनिरुद्ध ने संभाला है। करीब साढ़े तीन मिनट के इस दमदार प्रोमो की शुरुआत नेल्सन दिलीप कुमार की एंट्री से होती है। थोड़ी ही देर में अनिरुद्ध भी फ्रेम में दिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *