images 8 1

सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया पुष्पा 2 ने

मनोरंजन 2

मुंबई। 500 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2 ने दक्षिण सिनेमा के प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ के 70वें संस्करण में सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। तेलुगु भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड पुष्पा 2 को मिला जिसने इस कैटेगरी में अपने दमदार कंटेंट और निर्देशन का लोहा मनवाया। फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता। वहीं अल्लू अर्जुन ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस की बदौलत सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। फिल्म में उनका किरदार और अभिनय दर्शकों पर इस कदर छा गया था कि बॉक्स ऑफिस पर भी उनकी लोकप्रियता साफ नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *