ओटावा। कनाडा की केंद्र सरकार ने भारत के साथ जारी कूटनीतिक तनाव के बीच एक बड़ा और महत्वपूर्ण बयान देते हुए अपनी पिछली सभी चिंताओं को दरकिनार कर दिया है। एक वरिष्ठ कनाडाई अधिकारी ने बुधवार को स्पष्ट किया कि कनाडा सरकार का अब यह मानना है कि वहां हो रहे हिंसक अपराधों का भारत से कोई संबंध नहीं है। यह बयान प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत की बहुप्रतीक्षित यात्रा से ठीक पहले आया है, जिसे दोनों देशों के रिश्तों में जमी बर्फ पिघलने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। कनाडाई अधिकारियों ने हाल के दिनों में भारत और कनाडा के बीच सुरक्षा वार्ता और आपसी सहयोग में हुई प्रगति की सराहना की है।


