मुंबई। फिल्मी दुनिया के लोकप्रिय सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी को आधिकारिक बना दिया है। जब से यह खुशखबरी मिली है, तब से ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखने लायक है। कपल ने न केवल शादी की पुष्टि की बल्कि इस खास आयोजन को एक अनोखा नाम भी दिया है ‘विरोश’ जिसे उनके फैंस भी वर्षों से उन्हें संबोधित करते आए हैं। कपल राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए रवाना हो चुका है, जिसका एक नया वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया। दोनों के चेहरों पर शादी की चमक साफ दिखाई दे रही है। बीती रात ‘विरोश’ को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वे अपनी-अपनी टीमों के साथ नजर आए। भले ही दोनों एक साथ ट्रैवल नहीं कर रहे थे लेकिन टाइमिंग से साफ था कि दोनों उदयपुर के लिए उड़ान भर चुके हैं। से सामने आए वीडियोज में दोनों सितारों का स्टाइलिश लुक भी चर्चा में है।


