ईरान-अमेरिका के बीच परमाणु मुद्दे पर जारी बातचीत में हुई ‘अहम प्रगति’

विश्व 2

अराघची ने कहा- कुछ मुद्दों पर सहमति बनी है, कई अहम सवाल अब भी बाकी
जेनेवा। अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर जारी हाई-प्रोफाइल बातचीत में ‘प्रगति’ हुई है। ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी जिन्होंने इन बातचीतों में मध्यस्थ की उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष जल्द ही अपने-अपने देशों में सलाह-मशविरा कर अगला दौर शुरू करेंगे। तकनीकी स्तर की बातचीत अगले हफ्ते वियना में होगी। वहीं इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई एक बंकर में हैं और उनसे मिलने के लिए लोग बेहद सीक्रेट तरीके से ले जाए जाते हैं। इसके अलावा ईरान ने धमकी दी है कि अमेरिकी एयक्राफ्ट कैरियर अब उसके अटैक रेंज में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *