मुंबई। छोटे परदे की अभिनेत्री शिल्पा शिंदे अंतरराष्ट्रीय इंटरनेशनल वूमेंस डे के मौके पर एक खास पहल से जुड़ने जा रही हैं। अभिनेत्री शिल्पा शिंदे एंड टीवी की ओर से शुरू किए गए “सेल्फी लो, शाइन करो” अभियान में हिस्सा लेंगी और महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ खुद को सेलिब्रेट करने के लिए प्रेरित करेंगी। यह खास कार्यक्रम 7 और 8 मार्च को लखनउ के एक बड़े मॉल में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शिल्पा शिंदे वहां पहुंचकर लोगों से बातचीत करेंगी, महिलाओं के साथ सेल्फी लेंगी और इस अभियान के संदेश को आगे बढ़ाएंगी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को अपने आत्मविश्वास को पहचानने और खुद को खुलकर अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। शिल्पा शिंदे ने इस अभियान को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके अनुसार आत्मविश्वास की शुरुआत इस बात से होती है कि हम खुद को किस नजर से देखते हैं।


