तेहरान।अमेरिका और इजरायल के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान ने अपने नए सर्वोच्च नेता की घोषणा कर दी है। दिवंगत नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के पुत्र मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है। यह निर्णय ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस फैसले के दूरगामी प्रभावों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

