अहमदाबाद। बल्लेबाज संजू सैमसन के सितारे आजकल बुलंदी पर हैं। सुपर-8 के तीसरे मैच से लेकर फाइनल तक आईसीसी टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद से ही वह छाये हुए हैं। सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में सबसे अधिक रन बनाकर अपने को साबित किया है। वहीं कुछ समय पहले हालात अलग थे तब सैमसन इसी कीवी टीम के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में असफल रहे थे और इसी कारण उनकी जगह विश्वकप के लिए खतरे में पड़ गयी थी। उनके लचर प्रदर्शन के कारण कप्तान सूर्यकुमार यादव भी उन्हें अंतिम ग्यारह में रखने को तैयार नहीं थे। यहां तक की जब उनसे सैमसन को टीम में जगह दिये जाने को लेकर पूछा था तो उन्होंने मीडिया से ही सवाल करते करते हुए पूछा था कि अभिषेक या फिर तिलक वर्मा को बाहर कर उन्हें शामिल करुं ?
अब सैमसन के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया सूर्यकुमार की बातचीत का ये ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जब उनसे पूछा गया था कि क्या प्लेइंग इलेवन में बदालव किया जाएगा और सैमसन को अवसर मिलेगा। इसपर कप्तान ने पलटकर पूछ लिया था। आप ही बताएं कि उनको किसकी जगह पर लाना चाहिए। या आप ये कह रहे हैं कि मैं अभिषेक को बाहर कर दूं या फिर चाहते हैं कि तिलक को बाहर कर उनकी जगह पर सैमसन को ले आउं।
वहीं इसके बाद अभिषेक के खराब फार्म और दाये-बांए संयोजन के लिए सैमसन को टीम में लाना पड़ा। उन्होंने इस अवसर का पूरा लाभी उठाया और तीनों ही मैचों अर्धशतक लगा दिये। वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर आठ मे नाबाद 97 रन जबकि सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी 89 रन बनाये। इसके बाद फाइनल में 89 रन बनाये। तीनों ही मैचों में भारतीय टीम की जीत में उनकी पारियों की अहम भूमिका रही। वहीं सैमसन की वापसी पर सूर्यकुमार ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा है कि उनकी मेहनत का फल अब मिल रहा है। साथ ही कहा कि कप्तान होने के कारण उन्हें कई बार कड़े फैसले लेने पड़ते हैं।


