अमेरिका राष्ट्रपति का दावा- अमेरिका ही नहीं ईरान के पास भी हैं टॉमहॉक मिसाइलें वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान में एक स्कूल पर टॉमहॉक क्रूज मिसाइल से हुए हमले की खबरों पर कहा है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास भी टॉमहॉक मिसाइलें हैं, जबकि विशेषज्ञों और मीडिया रिपोर्ट्स में साफ है कि मौजूदा संघर्ष में केवल अमेरिका ही इस मिसाइल का इस्तेमाल कर रहा है। बता दें 28 फरवरी को दक्षिणी ईरान के मिनाब शहर में एक लड़कियों के प्राइमरी स्कूल पर हुए हमले में 175 से ज्यादा लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर छात्राएं थीं।


