vidya balan 1 0

विद्या बालन की फिल्मों ने बदला तापसी के सोचने का तरीका

मनोरंजन 2

मुंबई। हर कलाकार किसी न किसी से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ता है, ऐसी ही कलाकार है तापसी पन्नू। तापसी के लिए प्रेरणा स्त्रोत रही है बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विदया बालन। हाल ही में तापसी ने बताया कि विद्या बालन की फिल्मों ने उनके सोचने का तरीका पूरी तरह बदल दिया। उन्हें यह भरोसा दिलाया कि महिला कलाकार भी मजबूत कहानियों के साथ लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना सकती हैं। तापसी पन्नू ने कहा कि जब वह हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं, तब अक्सर उनके मन में यह सवाल उठता था कि एक अभिनेत्री का करियर आखिर कितने समय तक चल सकता है। उस दौर में इंडस्ट्री में ज्यादातर फिल्में पुरुष सितारों के इर्द-गिर्द घूमती थीं। ऐसे समय में विद्या बालन की फिल्मों ने उन्हें नई उम्मीद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *