3-0 से सीरीज जीती अमेलिया रही प्लेयर ऑफ द सीरीज
डुनेडिन। अमेलिया केर के ऑलराउंड प्रदर्शन से न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले में भी जिम्बाब्वे को 200 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 की स्पष्ट जीत दर्ज की है। केर ने इस मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाये और हैट्रिक भी लगायी। अमेलियाने कुल 5 विकेट लिए। अमेलिया को सीरीज में 140 रन बनाने और 16 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी मिला।


