images 39

कंधार में पाकिस्तान ने की एयरस्ट्राइक फ्यूल डिपो और रिहाइशी इलाकों में मचा दी तबाही

विश्व 2

काबुल। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी तनाव अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। हालिया घटनाक्रम में पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने कंधार हवाई अड्डे के पास स्थित निजी एयरलाइन काम एयर के फ्यूल डिपो और रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया है। यह डिपो न केवल नागरिक उड़ानों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि संयुक्त राष्ट्र के विमानों को भी ईंधन की आपूर्ति करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल संकट के बीच अफगानिस्तान की रसद व्यवस्था को चोट पहुँचाने की कोशिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *