images 41

ईरान का दावा परमाणु हथियारों पर बात करने को तैयार नहीं है अमेरिका

विश्व

तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष और परमाणु तनाव ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। इस बीच ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान ने अमेरिका के समक्ष परमाणु निरस्त्रीकरण का प्रस्ताव रखा था, लेकिन अमेरिकी प्रशासन ने इस पर चर्चा करने से ही इनकार कर दिया। अरागची के अनुसार, 26 फरवरी को जिनेवा में हुई उच्च स्तरीय वार्ता के दौरान ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने परमाणु हथियारों के मुद्दे पर बात करने की कोशिश की थी, परंतु अमेरिकी पक्ष, जिसका नेतृत्व स्टीव विटकॉफ कर रहे थे, किसी भी सार्थक समझौते के बजाय केवल सैन्य कार्रवाई की दिशा में बढ़ता दिख रहा है। गौरतलब है कि दोनों देशों की तकनीकी टीमों के बीच 2 मार्च को विएना में अगली वार्ता होनी थी, लेकिन उससे पहले ही युद्ध छिड़ जाने के कारण शांति की उम्मीदें धूमिल हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *