तेहरान। ईरान-अमेरिका के बीच चल रही जंग आज 15वें दिन में प्रवेश कर गई है। इस जंग में ईरान कहीं से भी कम नहीं पड़ रहा है। वो एक के बदले चार हमले करके अमेरिका को घुटने पर लाने के लिए पूरी ताकत से लड़ रहा है। हालत ये है कि अमेरिका ने हमला कर ईरान की एक पनडुब्बी समंदर में डुबो दी। इस पर भड़के ईरान ने सउदी में हमला करके अमेरिका का 5 एयरक्रफ्ट तहस नहस कर दिए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए विश्व राजनीति में हलचल मचा दी है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण खार्ग आइलैंड पर जबरदस्त बमबारी की है। ट्रंप के अनुसार, उनके आदेश पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने मध्य पूर्व के इतिहास के सबसे शक्तिशाली हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिया, जिसमें द्वीप पर स्थित सभी ईरानी सैन्य ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया गया है। इस सैन्य कार्रवाई के दौरान ईरान को एक और बड़ा झटका तब लगा जब अमेरिकी बलों ने उसकी एक पनडुब्बी को भी समुद्र में डुबो दिया।


