नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी भीषण युद्ध और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के दोहरे दबाव ने ईरान की अर्थव्यवस्था को गंभीर संकट में डाल दिया है। सैन्य शक्ति और उन्नत ड्रोन तकनीक का दम भरने वाले ईरान की माली हालत इस कदर बिगड़ चुकी है कि अब उसे दुनिया भर से आर्थिक मदद की गुहार लगानी पड़ रही है। इसी कड़ी में, नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए सोशल मीडिया पर आधिकारिक रूप से अपना बैंक खाता विवरण साझा किया है और भारतीय नागरिकों से दान देने की अपील की है।


