image 1773737788816

पिता नीतीश कुमार को फूलों का गुलदस्ता दिया और कंधे पर हाथकर मुस्कुराते दिखे निशांत

बड़ी ख़बरें 2

बिहार में राज्यसभा मतदान के बाद एनडीए के सभी पांच प्रत्याशियों की जीत तय
पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय है। सोमवार को हुए मतदान के बाद रिजल्ट जारी हुआ और एनडीए के सभी पांच प्रत्याशियों की जीत तय कर दी गई। रिजल्ट के बाद एनडीए के इन नेताओं को बधाई मिल रही है। सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने भी अपने पिता को जीत की बधाई दी है। राज्यसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद निशांत ने अपने एक्स हैंडल से सोमवार की शाम चार तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में वह अपने पिता नीतीश कुमार को गुलदस्ता देते नजर आ रहे हैं। एक दूसरी तस्वीर में पिता के कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुराते दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *