image 1773739574593

एफआईएच हॉकी नेशन कप के लिए अभ्यास कर रही भारतीय महिला हॉकी टीम

खेल

लुसाने। भारतीय महिला हॉकी टीम आजकल एफआईएच हॉकी नेशन कप की तैयारियों में लगी है। एफआईएच हॉकी नेशन कप 15 से 21 जून तक न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खेला जाएगा। साल 2021 में हुई हॉकी नेशंस कप हॉकी प्रो लीग से बाहर रही सर्वश्रेष्ठ रैकिंग वाली टीमों की एक शीर्ष स्तरीय प्रतियोगिता है। इसमें विजयी रही टीम को अगले सत्र में प्रो लीग में प्रवेश मिलता है। भारतीय महिला हॉकी टीम पिछले सत्र में नौ टीमों में अंतिम स्थान पर होने के कारण प्रो लीग से बाहर हो गई थी। भारत के अलावा नेशन कप में मेजबान न्यूजीलैंड, अमेरिका, जापान, कोरिया, चिली, स्कॉटलैंड और फ्रांस भी भाग लेंगे। वहीं इस टूर्नामेंट में भारतीय पुरूष हॉकी टीम भी भाग लेगी। पुरुष वर्ग का टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में खेला जाएगा जिसमें दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, फ्रांस, कोरिया, जापान, वेल्स, मलेशिया, आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट 11 से 20 जून तक खेला जाएगा। इसके लिए पुरुष टीम भी आजकल कड़े अभ्यास में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *