मुंबई। फैशन की दुनिया में एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोरा ने अपना नया लाइफस्टाइल एक्सेसरी ब्रांड ‘मेजॉय’ लॉन्च किया है। ‘मेजॉय’ की शुरुआत एक बड़े और आकर्षक कलेक्शन के साथ की गई है, जिसमें 250 से ज्यादा अलग-अलग डिजाइन शामिल हैं। इस ब्रांड को उन्होंने एक्सीड इंटरनेशनल और मंत्रा जाबांग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर तैयार किया है। इस कलेक्शन में खास तौर पर हैंडबैग और लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी को प्रमुखता दी गई है।


