मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान को लेकर एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। दरअसल, फराह खान हाल ही में रनवीर अलाहाबादिया के पॉडकास्ट में शामिल हुई थीं। इस बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प अनुभव साझा किए। इसी दौरान उन्होंने बताया कि वह सलमान खान को बचपन से जानती हैं और दोनों के बीच काफी पुरानी दोस्ती है। फराह ने बताया कि जब सलमान अपनी फिल्म मैंने प्यार किया के ऑडिशन के लिए जाया करते थे, तब वह कई बार उन्हें अपने साथ लेकर जाते थे। उस समय फराह उन्हें डांस सिखाने के लिए वहां गई थीं, लेकिन उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह वहां से कुछ ही घंटों में वापस लौट आई थीं।


