image 1773814565925

नवरात्र पर वैष्णो देवी में बिना आरएफआईडी कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बड़ी ख़बरें 2

जम्मू। कल यानी 19 मार्च से शुरू होने जा रहे पावन चैत्र नवरात्र के दौरान श्री माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और श्राइन बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपराज्यपाल के निर्देशों के बाद श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्य की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा मार्ग पर आरएफआईडी कार्ड प्रणाली का सख्ती से पालन किया जाएगा। केवल वैध कार्ड धारकों को ही भवन की ओर जाने की अनुमति मिलेगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरे मार्ग को पांच जोन—कटड़ा, बाणगंगा, अर्धकुंवारी, ताराकोट-सांझीछत और भवन में बांटा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *