image 1773814658806

इंदौर में भीषण हादसा घर के बाहर चार्ज हो रही कार बनी काल मासूम समेत एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जले

भारत 2

शॉर्ट सर्किट के बाद घर में फटे 4 गैस सिलेंडर बिजली कटने से नहीं खुले डिजिटल लॉक अंदर ही फंसे रह गए लोग
इंदौर। इंदौर की ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। घर के बाहर चार्जिंग पर लगी एक इलेक्ट्रिक कार में हुए शॉर्ट सर्किट ने पूरे मकान को आग के गोले में तब्दील कर दिया। इस भयानक अग्निकांड में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक डेढ़ साल का बच्चा और महिलाएं भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, तभी बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार के चार्जिंग पॉइंट में चिंगारी उठी। कार में आग लगते ही घर में रखे प्लास्टिक के सामान और केमिकल ने उसे पकड़ लिया। देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि घर में रखे 4 गैस सिलेंडर एक के बाद एक धमाके के साथ फट गए। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *