तेहरान। वेस्ट एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और ईरान के हालिया दावे ने अमेरिका और इजरायल की चिंता बढ़ा दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि उनके देश को रूस और चीन से सहयोग मिल रहा है, जिसमें सैन्य सहायता भी शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सहयोग केवल राजनीतिक या आर्थिक नहीं बल्कि रणनीतिक और सैन्य क्षेत्रों तक फैला हुआ है। इस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस शायद ईरान को कुछ हद तक सहायता प्रदान कर रहा है।


