image 1773829720783

डी विलियर्स ने बुमराह को बताया टी20 का महान खिलाड़ी

खेल 3

जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर रहे एबी डी डीविलियर्स ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें टी20 का सबसे महान खिलाड़ी बताया है। डीविलियर्स के अनुसार क्रिस गेल, विराट कोहली और राशिद भी शीर्ष स्तर के खिलाड़ी हैं पर बुमराह की बात ही कुछ और है। डीविलियर्स के अनुसार बुमराह को सबसे आगे बताने का कारण ये है कि हालात कैसे भी हों वह टीम को मैच जिताने की क्षमता रखते हैं।डीविलियर्स के अनुसार बुमराह में कई प्रकार की खूबियां हैं। वह नई और पुरानी गेंद, दोनों से प्रभावी गेंदबाजी करते हैं। इसके अलावा दबाव में विकेट लेने की क्षमता, डेथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन, सुपर ओवर जैसे कठिन अवसरों पर मैच जिताने की क्षमता उनमें हैा। कुल मिलाकर देखो जाये तो आप किसी भी समय गेंद बुमराह को दे सकते हैं, और वह मैच जिता सकते हैं। डीविलियर्स ने अपनी करियर के दौरान आइपीएल सहित दुनिया की कई टी20 लीग खेली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *