मुंबई। अमेरिका, इजराइल–इरान वार को लेकर एलपीजी संकट को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेडडी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। दरअसल अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें घरेलू गैस सिलेंडर का स्वागत किसी वीआईपी मेहमान की तरह किया जा रहा है। वीडियो में सिलेंडर के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया है और उसे ताज पहनाकर सम्मानित किया जाता दिखाया गया है। अभिनेत्री खुद भी सिलेंडर की आवभगत करते हुए उसे चाय पेश करती हैं और गुलाब का फूल देकर स्वागत करती नजर आती हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में देश में एलपीजी सिलेंडर को लेकर बनी स्थिति पर व्यंग्य किया है। वीडियो देखकर यह भी साफ होता है कि अभिनेत्री के घर में भी लंबे समय से घरेलू गैस सिलेंडर का इंतजार किया जा रहा था और आखिरकार जब सिलेंडर पहुंचा तो उसे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया गया।


