तेहरान। ईरान के एकमात्र सक्रिय परमाणु संयंत्र बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास 17 मार्च 2026 को प्रोजेक्टाइल मिसाइल से हमला होने की खबर ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। यह घटना तब हुई है जब अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मिसाइल प्लांट परिसर के भीतर गिरी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि संयंत्र के मुख्य ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और न ही किसी कर्मचारी के घायल होने की खबर है। ईरान ने तुरंत इस घटना की जानकारी अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को दी।


