मैड्रिड। स्पेनिश क्लब बार्सिलोना ने इंग्लैंड के न्यूकैसल यूनाइटेड को 7-2 से जबकि बायर्न म्यूनिख ने एलियांज एरिना में अटलांटा को 4-1 से हराकर यूईएफए चैंपियंस लीग फुटबॉल के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया है। इस मुकाबले में बार्सिलोना दूसरे हाफ में पूरी तरह हावी रही। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक रुख अपनाया। पहले हाफ में ही पांच गोल हुए। बार्सिलोना की ओर से मैच के छठे मिनट में ही राफिन्हा के गोल से बढ़त मिल गयी। इसके बाद न्यूकैसल की ओर से एंथनी एलंगा ने गोल दागकर कर स्कोर बराबरी पर ला दिया।


