गाजियाबाद पुलिस ने शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। यह घटना थाना वेव सिटी पुलिस की टीम द्वारा हुई। बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी, जिसके बाद बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती किया गया। उसकी गिरफ्तारी के समय उसके कब्जे से चोरी की बाइक, अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए।


