image 1774253398027

शहीद दिवस पर पीएम मोदी ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया नमन

भारत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि इन वीर सपूतों का बलिदान भारत की सामूहिक स्मृति में हमेशा अंकित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *