नई दिल्ली। गर्मियों में बार-बार स्किन इरिटेशन की शिकायत रहती है। तेज धूप, ज्यादा पसीना और धूल-मिट्टी के कारण त्वचा पर खुजली, लाल चकत्ते और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में कई लोग राहत पाने के लिए घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं, जिनमें नीम के पत्तों का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है। घरेलू नुस्खों में नीम को त्वचा के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसके पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को साफ रखने और बैक्टीरिया से बचाने में मदद कर सकते हैं।


