मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही का हालिया गाना ‘सरके चुनर’ के विवाद पर मशहूर इंफ्लूएंसर और ‘बिग बॉस’ के पूर्व कंटेस्टेंट राजीव दतिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट साझा करते हुए पूरे मामले को एकतरफा तरीके से देखने पर सवाल उठाए।
राजीव का कहना है कि किसी भी गाने के लिए सिर्फ उस कलाकार को जिम्मेदार ठहराना, जो स्क्रीन पर दिखाई देता है, पूरी तरह से गलत है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि एक गाना बनने की प्रक्रिया काफी लंबी और जटिल होती है, जिसमें कई लोग शामिल होते हैं।


