image 1774701973072

प्राकृतिक उपायों से बालों को जड़ों से कर सकते हैं मजबूत

लाइफस्टाइल 2

नई दिल्ली। आयुर्वेद के अनुसार बालों का स्वास्थ्य केवल बाहरी देखभाल पर निर्भर नहीं करता, बल्कि यह शरीर के आंतरिक संतुलन, पोषण और जीवनशैली का भी परिणाम होता है। इसलिए प्राकृतिक उपायों को अपनाकर बालों को जड़ों से मजबूत किया जा सकता है।  विशेषज्ञ बताते हैं कि आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जिनसे बने तेल बालों को गहराई से पोषण देते हैं। एक आसान घरेलू उपाय में आंवला चूर्ण, कड़ी पत्ता, नारियल तेल और मेथी दाना को धीमी आंच पर पकाकर तेल तैयार किया जाता है। जब तेल का रंग हल्का बदलने लगे और उसमें सुगंध आने लगे, तब इसे छानकर कांच के बर्तन में रख लिया जाता है। यह मिश्रण बालों को पोषण देने, उनकी चमक बनाए रखने, रूसी कम करने और बालों को मुलायम बनाने में मदद करता है। इस तेल का उपयोग सप्ताह में दो बार करना लाभकारी माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *