नई दिल्ली। फाक्सवेगन कंपनी भारतीय बाजार में लगातार नई रणनीतियों पर काम कर रही है। कंपनी कुछ नए और अपडेटेड मॉडल पेश करने की तैयारी में है। ये नए और अपडेटेड मॉडल ग्राहकों की बदलती जरूरतों और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किए जाएंगे। फॉक्सवैगन की प्रमुख एसयूवी टायरोन का किफायती संस्करण जल्द भारत में देखने को मिल सकता है। फिलहाल बाजार में इसका उच्च श्रेणी वाला आर-लाइन मॉडल उपलब्ध है, जिसकी कीमत अधिक है। कंपनी अब इसका कम सुविधाओं वाला संस्करण लाने की तैयारी कर रही है, जिसमें वही इंजन दिया जाएगा, लेकिन शक्ति और कुछ विशेष सुविधाएं कम हो सकती हैं, जिससे यह ज्यादा ग्राहकों की पहुंच में आए।


